Gold Price: तेल की कीमतें घटने से कीमती धातुओं में तेज़ी, सोना 1,600 रुपये और चांदी 5,000 रुपये महंगी हुई

Gold Price: शुक्रवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त वापसी हुई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 1,600 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंताएं कम हुईं और हालिया बिकवाली के बाद निवेशकों को सोने-चांदी में लौटने का मौका मिला।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई, जबकि गुरुवार को यह 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह धातु 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।

यह तेजी वैश्विक सोने-चांदी के बाजार के अनुरूप थी, जहां सोने की हाजिर कीमत 50.96 डॉलर या 1.17 फीसदी बढ़कर 4,392.78 डॉलर प्रति औंस हो गयी। चांदी की कीमत 3.10 फीसदी बढ़कर 67.21 डॉलर हो गई।

हालांकि, अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में होने वाली बढ़त सीमित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *