Rakhi: बारिश में नहीं भिगेगी राखी, भारतीय डाक विभाग ने पेश किए 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे

Rakhi:  अब बहनों के लिए अपने भाइयों को राखी भेजना ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है। भारतीय डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे पेश किए हैं। ये लिफाफे खास तौर पर रक्षाबंधन के लिए लॉन्च किए गए हैं ताकि यह पक्का किया जा सके कि राखी के पार्सल बारिश में खराब हुए बिना पाने वाले तक पहुंच जाएं।

इतना ही नहीं जो महिलाएं स्पीड पोस्ट से राखी भेजेंगी उन्हें डिलीवरी चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

बाराबंकी के प्रधान डाकघर पुरुषोत्तम दास ने कहा कि  भारतीय डाक विभाग द्वारा राखी के अवसर पर एक वाटरप्रूफ लिफाफा प्रदान किया गया है, जिसकी कीमत मात्र 10 रुपये है। बाराबंकी डाक मंडल की समस्त शाखा डाकघर, उप डाकघर, प्रधान डाकघर में उपलब्ध है। लोग इसे क्रय करके स्पीड पोस्ट के माध्यम से आसानी से अपनी राखी भेज सकते हैं। बुकिंग में 10 परसेंट की छूट भी दी गई है। बुकिंग के साथ-साथ वितरण की भी व्यवस्था डाकमंडल के द्वारा की जा रही है और संडे को डाकघरों को खोल करके जितने भी राखी के लिफाफे प्राप्त होते हैं, उसको संडे को भी वितरण करने की व्यवस्था की गई है।”

महज 10 रुपये में ये वाटरप्रूफ लिफाफा खरीदा जा सकता है और ये देश भर के डाकघरों में उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन पर डाक विभाग की तरफ से की गई खास पहल महिला ग्राहकों को पसंद आ रही है। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *