Prayagraj: गंगा और यमुना नदियों का स्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने उठाए जरूरी कदम

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना नदियों का स्तर बढ़ रहा है। हालांकि, दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से करीब 6 से 10 मीटर नीचे हैं। सावन के पवित्र महीने में हजारों श्रद्धालु पूजा-पाठ करने के लिए संगम पहुंचते हैं लेेकिन बारिश की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घाटों की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं जिस वजह से नदी के पास बैठने वाले पुजारी और छोटे दुकानदारों को अपना सामान ऊंची जगहों पर ले जाना पड़ रहा है। पुजारी मुकेश दुबे ने बताया कि  “जिस तरह से गंगाजल का स्तर बढ़ता जा रहा है, उस हिसाब से जितने भी हैं हमारे यहां पर पुरोहित लोग भी हैं वो अपने सामान को आगे बढ़ाते जा रहे हैं और गंगा का जलस्तर जोर से बढ़ता हुआ दिख रहा है और उसमें जो भी परेशानियां आती हैं, इसलिए लोगों से आग्रह किया जा रहा है, उसमें शासन-प्रशासन लगा हुआ है कि आप लोग अपने सामान को वहां से हटाकर आगे की ओर बढ़ा दें क्योंकि जलकुंभी का भी बहाव बहुत तेज है।”

स्थानीय निवासियों का कहना है कि “दो घंटे में डेढ़ फीट ऊंचान पर आ गई हैं मां गंगा जी, यमुना जी उधर से पीछा कर रही हैं गंगा जी को।” प्रशासन द्वारा घाटों पर सार्वजनिक घोषणाएं करवाकर लोगों से सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा करने की अपील की गई है। लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में पानी भरने के कारण अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और स्थिति संभालने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *