Uttarakhand: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ‘ऑपरेशन घड़ियाल’ शुरू, अगले ढाई साल तक चलेगा संरक्षण मिशन

Uttarakhand: उत्तराखंड में रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में विलुप्तप्राय घड़ियालों के संरक्षण के लिए एक परियोजना की शुरुआत की गई है।

इस परियोजना के जरिए घड़ियालों के आवास, आबादी और नेस्टिंग साइट्स का गहन अध्ययन किया जाएगा, ताकि लंबे समय तक चलने वाले संरक्षण प्रयासों को मजबूत किया जा सके।

हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में करीब 150 से 200 घड़ियाल पाए गए। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र से होकर बहने वाली रामगंगा नदी घड़ियाल, मगरमच्छ और ओटर्स जैसे दुर्लभ जलीय जीवों का महत्वपूर्ण आवास है।

ऐसे में ये परियोजना केवल कॉर्बेट ही नहीं, बल्कि देशभर में जलीय जैव विविधता और संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *