Musafir Cafe Season 2: विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो अभिनीत सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह रोमांटिक लव स्टोरी सीरीज है, यह ऐसे मोड़ पर खत्म हुई, जहां दर्शकों के कई सवाल अधूरे रह गए। ऐसे कयास तो लगाए ही जा रहे थे कि इसका दूसरा सीजन आएगा, आज इसका आधिकारिक एलान भी हो गया है।
जल्द आएगा दूसरा सीजन
सुधा, प्रीति और चंदर की झलक फिर दिखेगी
‘मुसाफिर कैफे 2’ उस कहानी का अगला अध्याय है, जिसे एक सीजन से आगे बढ़ना ही था। जब चंदर, सुधा और प्रीति की दुनिया को एक बार फिर से रचा जा रहा है, तो दर्शक उन रिश्तों, भावनाओं और अनसुलझे सवालों का इंतजार कर सकते हैं, जिन्होंने इस सीरीज को इतना यादगार बना दिया। रोमांस के अलावा, ‘मुसाफिर कैफे’ ने दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ, क्योंकि हर कोई चंदर, सुधा या प्रीति में खुद की झलक देख सकता था, उन फैसलों में जो उन्हें लेने पड़े और उन फैसलों के सही समय में।सीरीज की स्टारकास्ट
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड, तान्या बामी ने कहा, ‘सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसकी एंडिंग और आगे क्या होगा, डायलॉग्स, किरदारों और म्यूजिक को लेकर बहसें हो रही हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘मुसाफिर कैफे 2’ के जरिए हम हम प्यार-मोहब्बत की कहानी को उसके अगले रोमांचक पड़ाव पर ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं’।