Peddi Trailer: राम चरण और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, मेकर्स ने इस स्पोर्ट्स ड्रामा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर सामने आने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी गई है। कुछ लोगों ने राम चरण की स्क्रीन प्रेजेंस और ट्रेलर के मास मोमेंट्स की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने ट्रेलर की एडिटिंग, वीएफएक्स और ओवरऑल इम्पैक्ट पर सवाल उठाए।
‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान दिया है। फिल्म राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 4 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी, ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।