Main Vaapas Aaunga: फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर हुआ जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां

Main Vaapas Aaunga:  इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस बार इम्तियाज अली ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जिसमें इश्क और दर्द की ऐसी दास्तां है, जो मन को झकझोर देगी।  फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ का किरदार जब यह डायलॉग बोलता है तो अहसास हो जाता है कि इम्तियाज अली इस बार भी एक दर्द भी इश्क की दास्तां लेकर आए हैं।

इस कहानी की शुरुआत दिलजीत और नसीरुद्दीन शाह के किरदार से हाेती है। नसीर का किरदार अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है वो कुछ कहना चाहता है, लेकिन किसी को उनकी बात और तड़प समझ नहीं आती है। आखिरी में दिलजीत का किरदार यह जिम्मा लेता है। फिर कहानी फ्लैशबैक में जाती है, जहां वेदांग रैना और शरवरी के किरदार की प्रेम कहानी दिखाई जाती है। इस प्रेम कहानी का अंत दर्द से भरा हुआ दिखाया जाता है। आखिर दिलजीत, नसीरुद्दीन, वेदांग रैना और शरवरी के किरदार कैसे आपस में जुड़ते हैं? इस बात से पर्दा फिल्म रिलीज होने पर ही उठेगा।

यह फिल्म 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है, गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी रहमान के संगीत का जादू महसूस होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *