Delhi Rain: पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आखिरकार सोमवार दोपहर से राहत मिलनी शुरू हुई। नोएडा गुरुग्राम, राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह से सुहावना बना दिया है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को चिलचिलाती धूप से निजात मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक प्री मानसून की बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में 21 जून तक तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
