Uttarkashi: उत्तरकाशी में लगातार बारिश का कहर, यमुनोत्री हाईवे बार-बार हो रहा बाधित

Uttarkashi: उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन और चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है, जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। राहत की बात यह है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार भूस्खलन और मलबा आने के कारण बाधित हो रहा है।

उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को संबंधित विभागों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है, वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है।

मार्ग को सुचारु करने में कार्यदायी संस्था और प्रशासन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मशीनों और कर्मचारियों की मदद से लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने से पहले सड़क की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *