PM Modi: ‘एक सपना पूरा होता है तो दूसरा सपना जन्म लेता है’, मेलबर्न में बोले पीएम मोदी

PM Modi:  पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां उन्होंने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया, अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अस्थिरता, सप्लाई चेन बाधा और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्राकृतिक और विश्वसनीय पार्टनर हैं।  अब पीएम मोदी ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ शीर्षक वाले इवेंट में पहुंचे हैं। यहां करीब 30 हजार से अधिक लोगों का जमावड़ा है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज ने पीएम मोदी के संबोधन से पहले उनके आगमन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस देश के सच्चे दोस्त हैं। अल्बानीज ने भारत यात्रा की यादों को साझा करते हुए कहा कि भारत में उनका भव्य स्वागत किया गया था। वे अहमदाबाद में मिले सम्मान को भुला नहीं सकते। आज मेलबर्न में दो लोकतांत्रिक देशों की दोस्ती का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय संस्कृति को महसूस करना बेमिसाल है। अगर कोई भारत को समझना चाहता है तो उसे इस देश की यात्रा करनी चाहिए।

पीएम मोदी ने ‘केम छो’ और वणक्कम जैसे भारतीय अभिवादनों के साथ प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद की शुरुआत करते हुए सिडनी में हुए कार्यक्रम को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया ये अद्भुत है। उन्होंने कहा कि वे इतने शानदार स्वागत के लिए अपने दोस्त और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज के आभारी हैं।

विक्टोरिया की प्रीमियर का आभार प्रकट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेलबर्न ने मैदान मार लिया है। प्रवासी भारतीय लोगों ने 2023 में सिडनी में भी धूम मचाई थी, वे आज यहां भी छा गए। ये शो हाउसफुल है। पीएम मोदी ने कहा, यहं के बाजार भारतीयता से भरे हैं। पिछले 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आने को लेकर मैं बेहद गौरवान्वित हूं। हम भारतीय ऐसे हैं, जैसे दूध में चीनी मिल जाती है। इस मिठास की तरह ही हम भारतीय दुनियाभर में प्रेम का रंग घोलते हैं।

मेलबर्न में पीएम मोदी ने कहा, एक सपना पूरा होता है तो दूसरा जन्म लेता है। 140 करोड़ लोगों की एस्पिरेशन से भरे राष्ट्र होने के अलावा हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दोस्तों, आपने सुना होगा कि भारत में आजकल ‘भजन क्लबिंग’ का नया ट्रेंड चल रहा है। हमारी जेन जी (Gen Z) इसे आगे बढ़ा रही है। और यहाँ ऑस्ट्रेलिया में भी, मैंने सुना है कि आपके वीकेंड भी आस्था और आध्यात्मिकता से भरे होते हैं। कहीं किसी के घर में भगवान सत्यनारायण की कथा हो रही है, तो कहीं गुरुद्वारे में प्रार्थना, कहीं बच्चे भांगड़ा कर रहे हैं या भरतनाट्यम की प्रस्तुति दे रहे हैं, या फिर कोई क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है।’

अलग-अलग टाइम जोन:

पीएम मोदी ने दुनियाभर में अलग-अलग टाइम जोन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, यहां कई साथी ऐसे होगें जिनके घरों में कम से कम दो टाइम जोन चलते हैं। यहां बच्चे स्कूल से घर तो ऑस्ट्रेलियाई समय के हिसाब से आते हैं, लेकिन भारत में दादा-दादी, नाना- नानी वीडियो कॉल पर इंतजार कर रहे होते हैं। जब यहां वीकेंड होता है, तो भारत में किसी शादी की लाइव-स्ट्रीमिंग चल रही होती है। यानी, दूरी हजारों किलोमीटर की है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी अब भी भारत से जुड़ी हुई है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित किए जा रहे हैं। युवाओं के बीच कौशल विकास में इसका असर दिख रहा है। सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है कि 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होंगे। भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी का भी दावेदार है। उन्होंने कहा, भारत-ऑस्ट्रेलिया जो भी प्रयास करते हैं, वह दोनों देशों के लिए शुभ होता है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *