Uttarakhand: बेली ब्रिज बहने केए बाद’ राहत कार्य जारी, 14 अगस्त से भारी बारिश का अनुमान

Uttarakhand: उत्तराखंड की नीति घाटी में तमक नाले पर बना बेली ब्रिज बाढ़ के पानी में बह गया, जिससे करीब एक दर्जन गांवों और सीमावर्ती इलाके का सड़क संपर्क कट गया। यह पुल मलारी-नीति नेशनल हाइवे पर बना था, जो जोशीमठ को सीमावर्ती इलाके से जोड़ता है। तमक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण यह पुल बह गया।

इस घटना के बाद, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कामों में तेजी लाने और निचले इलाकों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, जिसमें पहाड़ी जिलों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की उम्मीद है। 14 अगस्त से अगले तीन दिनों तक बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए उस अवधि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

साथ ही निवासियों और पर्यटकों को खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *