UKSSSC Paper Leak Case: आयोग का एक और कर्मचारी गिरफ्तार, नकल करवाकर पत्नी को दिलाई थी नौकरी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। एसटीएफ ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक 33 आरोपियों को पेपर लीक मामले में एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अब गवाहों के बयान और टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को अरेस्ट किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है।

पेपर लीक मामले में कड़ी दर कड़ी सुलझाते हुए एसटीएफ आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी क्रम में एसटीएफ पुलिस ने चमोली के भीमतला निवासी संजय राणा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया था। आरोपी संजय राणा वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *