बदरीनाथ एनएच पर हादसा, डंपर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समाया, चालक की मौत

प्रदीप भंडारी

जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के पास चुंगी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  यहां एक डम्पर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसटीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रहा था। अचानक डम्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया है जो डम्पर चालक का बताया जा रहा है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक अलकनंदा नदी में जा समाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *