Haridwar: गुरुकुल कांगड़ी पहुंचे सीएम धामी, युवाओं से संवाद और पप्पू यादव पर साधा निशाना

Haridwar:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक अवसर और नई पहल शुरू की गई हैं, जिससे देश के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद पप्पू यादव द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संत समाज का मजाक उड़ाना और सनातन पर इस प्रकार की टिप्पणी करना निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के चलते ऐसे बयानों पर चुप्पी साध लेते हैं, जबकि सनातन पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *