Dehradun Zoo: प्रकृति की गोद में बसे देहरादून चिड़ियाघर में अब पर्यटकों को एक नया और खास आकर्षण देखने को मिलेगा। पहली बार चिड़ियाघर में हिमालयन ब्लैक बियर को शामिल किया जा रहा है।
बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल और वन विभाग के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में भालू के विशेष बाड़े का उद्घाटन के बाद आम जनता के लिए खोल दिया गया।
25 हेक्टेयर में फैला देहरादून चिड़ियाघर विभिन्न प्रकार के जानवरों, पक्षियों और सरीसृपों का घर है।
अधिकारियों को उम्मीद है कि इस नए जानवर के जुड़ने से अधिक पर्यटक आएंगे और चिड़ियाघर का राजस्व बढ़ेगा।