Chamoli Accident: चमोली के देवाल में हादसा, खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत

Chamoli Accident:  उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकास खंड में गुरुवार को एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घेस सड़क पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया और घायलों को देवाल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, टैक्सी में कुल सात लोग सवार थे। तेज रफ्तार और पहाड़ी सड़क की खतरनाक मोड़ के कारण वाहन चालक का नियंत्रण छूट गया और टैक्सी सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय स्रोतों के मुताबिक वे आसपास के गांवों के निवासी थे।

इस हादसे पर सीएम dhami ने दुख जताते हुए कहा कि  “जनपद चमोली के देवाल विकासखंड अंतर्गत घेस मोटर मार्ग पर टैक्सी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाबा केदार से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *