Uttar Pradesh: यूपी चुनाव 2027 के लिए बीजेपी का बूथ प्लान, 403 सीटों पर महा-अभियान

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अभी से चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा माइक्रो मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है। रणनीति साफ है—’बूथ जीता तो चुनाव जीता।’ 22 जुलाई को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर महा-बूथ सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मिशन में उतारा जाएगा।

उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़े चुनावी मुकाबले से पहले बीजेपी ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इस बार “प्रधानी चुनाव” की तर्ज पर एक-एक वोट की निगरानी और बूथ मैनेजमेंट पर पूरा फोकस किया है। 22 जुलाई को होने वाले महा-बूथ सम्मेलन में प्रदेशभर के बूथ पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति समझाई जाएगी। बीजेपी का लक्ष्य है कि जिले से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ तक संगठन को पूरी तरह सक्रिय किया जाए।पार्टी ने अपने करीब 2.5 करोड़ प्राथमिक सदस्यों के परिवारों तक पहुंच बनाने और उन्हें मतदान के दिन बूथ तक लाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी है।

चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर सक्रियता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद बना रहे हैं। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी लगातार क्षेत्रीय प्रवास कर कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में ला रहे हैं। संगठन महामंत्री बैठकों के जरिए बूथ वेरिफिकेशन और चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में 14 जुलाई को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच करीब 40 मिनट की अहम बैठक हुई, जिसमें यूपी चुनाव की रणनीति और राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।

बीजेपी का पूरा फोकस अब बूथ स्तर की मजबूती पर है। पार्टी की रणनीति साफ है—हर बूथ पर पकड़ मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की जमीन तैयार करना।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने “प्रधानी चुनाव” की तर्ज पर कड़ा ‘माइक्रो मैनेजमेंट प्लान’ तैयार किया है। इस रणनीति के तहत 22 जुलाई को सभी 403 विधानसभा सीटों पर विशाल बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को 2.5 करोड़ प्राथमिक सदस्यों के परिवारों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। चुनाव की तैयारियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं, तो प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। इसी सिलसिले में कल दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी के बीच 40 मिनट की अहम बैठक भी हुई….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *