Dhamaal 4: अजय देवगन स्टारर काॅमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 100 करोड़ क्लब के करीब

Dhamaal 4:  एक्शन फिल्मों के अलावा अजय देवगन कॉमेडी फिल्मों में भी खूब रंग जमाते हैं। हाल ही में उनकी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज हुई।

इंद्र कुमार निर्देशित और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने छठे दिन 3.05 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि इस फिल्म ने पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के बाद से फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव लगा है लेकिन अब भी यह करोड़ रुपये में कमाई कर रही है। 

क्या 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल 
‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘टोटल धमाल’ ही 183.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर पाई थी। अगर बात ‘धमाल 4’ की करें तो इसने अब तक कुल 86.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म वीकेंड तक शायद 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए।  बता दें कि फिल्म ‘धमाल 4’ फ्रैंचाइजी की ही दो फिल्मों ‘धमाल’ ने 45.60 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। वहीं ‘डबल धमाल’ ने कुल 59.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म ‘धमाल 4’ के अलावा इन दिनों ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी बॉलीवुड फिल्में भी बॉक्स ऑफिस मौजूद हैं। ‘अल्फा’ ने रिलीज के 13वें दिन 28 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 20वें दिन 21 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धमाल 4’ का ही बोलबाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *