Uttar Pradesh: प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र के पचरास गांव की रहने वाली श्रद्धा पांडे ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 593 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
श्रद्धा की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर उसकी सफलता का जश्न मनाया।
उनके पिता संतोष पांडे ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है-कि मेरी बेटी ने बीपीएससी परीक्षा में टॉप किया है।”
श्रद्धा अभी लखनऊ में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने इससे पहले यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में EWS कैटेगरी के तहत 153वीं रैंक हासिल की थी।
श्रद्धा के पिता संतोष पांडे एक वकील और किसान हैं, जबकि उनकी मां सुनीता पांडे एक गृहिणी हैं।