UP News: मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में बनेंगे ‘धर्मांतरण रोकथाम प्रकोष्ठ’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश

UP News:  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर राज्य के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में ‘धर्मांतरण रोकथाम प्रकोष्ठ’ (सेल) बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को जागरूक करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और कॉलेजों में बेहतर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग संस्थानों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए कॉलेजों में मजबूत निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी।

इसके तहत मेंटर-मेंटी सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाएगा। शिक्षकों और छात्रों के बीच नियमित बैठकें होंगी, जिनमें इस विषय पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अभिभावकों से भी लगातार संपर्क रखा जाएगा। कॉलेजों को पैरेंट-टीचर एसोसिएशन (PTA) के माध्यम से माता-पिता को छात्रों की गतिविधियों की जानकारी देने और उन्हें संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया है।

कॉलेजों और छात्रावासों में आने वाले बाहरी लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति छात्रों को बहकाने, गुमराह करने या प्रभावित करने की कोशिश करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को जागरूक करने के लिए कॉलेजों में विशेष कार्यशालाएं, जागरूकता कार्यक्रम और बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही हर संस्थान में एक समिति बनाई जाएगी, जो इन निर्देशों के पालन की निगरानी करेगी और समय-समय पर अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *