UP News: उत्तर प्रदेश में 19 से 23 मई तक भारी गर्मी की चेतावनी जारी की है इस दौरान बुंदेलखंड पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के कुछ जिलों में लू चलने और उमस के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है साथ ही पूरे प्रदेश में (Warm Nights) रात में भी तापमान कम न होने की स्थिति का Red Alert जारी किया गया, इस दौरान तापमान में सामान्य से तीन से 6 डिग्री तक की बढ़त रहेगी, बाराबंकी में गर्मी उमस और बिजली कटौती तीनों जनता पर भारी पड़ रहे हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 अन्य जिलों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी है। यानी ऐसे तपिश भरे मौसम में बुजुर्गो, मरीजों व बच्चों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, कई जिलों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने वाली हैं।बुंदेलखंड और कई दक्षिणी जिलों में मंगलवार को आसमान से आग बरसी। 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा दूसरे दिन भी देश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा। गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन किया। झांसी, आगरा, प्रयागराज, उरई आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।
इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के क्षेत्र ।
इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट
कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।
यहां है उष्ण रात्रि होने की संभावना
शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आस पास के क्षेत्र।