Rhea Chakraborty: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की ऐलान किया

Rhea Chakraborty:  अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा किया है, उन्होंने कहा कि वो “उस चीज से फिर से जुड़ना चाहती हैं जो उन्हें असली लगती है।”

रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और कहा कि ऑनलाइन शोरगुल उन्हें भारी लगने लगा है।

उन्होंने लिखा, “हाल ही में, मुझे अपनी ही याद आ रही है। लगातार शोरगुल, स्क्रॉल करना, अपडेट रहना – यह सब मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा बोझिल लगने लगा है। मुझे पल को कैद करने की चिंता किए बिना वर्तमान में रहने की याद आ रही है। मुझे शांति की याद आ रही है।”

उन्होंने आगे लिखा, “इसलिए, मैं कुछ समय के लिए पीछे हट रही हूं – ताकि मैं धीमी गति से चल सकूं, गहरी सांस ले सकूं और वास्तविकता से जुड़ सकूं। फिलहाल, पोस्ट की गई तस्वीरों के बजाय वास्तविक पलों को चुन रही हूं। जल्द ही मिलते हैं।”

रिया जल्द ही नेटफ्लिक्स सीरीज “फैमिली बिजनेस” में नजर आएंगी, इसके जरिए वो सात साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस सीरीज में अनिल कपूर और विजय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *