Sonbhadra: बारातियों से भरी गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ जख्मी

Sonbhadra:  सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल ने बताया कि देर रात मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र से एक बारात सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया आई थी।

उन्होंने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए कुछ बाराती एक पिकअप वाहन से जा रहे थे, तभी रास्ते में कठोर गांव के पास चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। रुणवाल ने बताया कि घटना में घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने राजन गोंड 20 साल, अजय गोंड 18 साल और विनोद गोंड 35 साल को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है और बाकी घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *