Prayagraj: बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक, एक से एक खूबसूरत राखियां

Prayagraj: जैसे-जैसे रक्षाबंधन का त्योहार करीब आ रहा है, प्रयागराज के बाजारों में रौनक बढ़ती ही जा रही है। इस साल, प्यार के इस पारंपरिक धागे को एक स्टाइलिश और आध्यात्मिक रूप दिया जा रहा है।

बाजार रंग-बिरंगी राखियों से भरे हुए हैं। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें खरीदारी करने पहुंच रही हैं। ढेरों राखियों में से धार्मिक थीम वाली राखियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। बाजार में तरह तरह के डिजाइन उपलब्ध होने के कारण अपने पसंद की राखी चुनना बहनों के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

प्रयागराज के बाजारों में हर उम्र, पसंद और अपने बजट के मुताबिक राखियां उपलब्ध हैं। रक्षा बंधन से पहले खरीदारी करने के लिए बहनें दुकानों पर पहुंच रही हैं, जिससे बाजार में त्योहारी माहौल छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *