Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा के किनारे बसी झुग्गी-बस्तियां पानी में डूबी हुई हैं, क्योंकि शहर और ऊपरी इलाकों में भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
गंगा और यमुना की सहायक नदियों पर बने बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से भी जलस्तर बढ़ रहा है। नदी के किनारे बसे कई निचले इलाके पहले ही पानी में डूब चुके हैं। घरों और सड़कों पर पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है और उन्हें ऊंचे इलाकों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि नदी के उफान से हर साल कुछ इसी तरह के हालात बन जाते हैं। उनके मुताबिक बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में ये कई और इलाकों तक फैल सकता है।
निचले इलाकों और नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।