Gonda: बाढ़ से प्रभावित उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हालात बदतर बने हुए हैं। कई गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं क्योंकि घाघरा नदी उफान पर है और एक हफ्ते बाद भी निचले इलाकों में भरा पानी कम नहीं रहा है।
खेत पानी में डूबे हुए हैं और सड़कों का संपर्क टूट गया है, जिससे प्रभावित इलाकों के लोगों को घुटने तक गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है या फिर आने-जाने के लिए नावों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। प्रभावित लोग गुजारा करने के लिए जूझ रहे हैं। किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि घरों और खेतों के पानी में डूबे होने की वजह से उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मुश्किल हो रही है। उनका आरोप है कि उन्हें अधिकारियों से कोई मदद नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 13 जिलों के कुल 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
इनमें बदायूं, बहराइच, बलिया, गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर और उन्नाव शामिल हैं।