Lucknow fire: लखनऊ के भीषण अग्निकांड में सुरक्षित बचाई गईं दो बिल्लियां आग और सदमे से थक-हारकर, अब एक वेटेरनरी क्लिनिक में धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। शहर की एक कमर्शियल बिल्डिंग में सोमवार को लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई। आग की लपटें बिल्डिंग के अंदर मौजूद पेट शॉप और क्लिनिक तक भी पहुंच गईं।
बचावकर्मियों ने फंसे हुए कई जानवरों को सुरक्षित बचा लिया। पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों ने इस काम में उनकी मदद की और कई बिल्लियों की जान बचाई। देखभाल करने वालों का कहना है कि ये बिल्लियां साफ तौर पर सदमे में हैं और अपने मालिकों को तलाश रही हैं।
बचाई गई बिल्लियों का इलाज कर रहे पशुचिकित्सकों का कहना है कि आग से सभी सुरक्षित रहीं, लेकिन सभी सदमें हैं। उन्हें उम्मीद है कि ये बिल्लियां जल्द ही इससे उबर जाएंगी। शहर हादसे में हुई मौतों पर मातम मना रहा है। वहीं बचाई गईं बेजुबान बिल्लियां अपने मालिकों को बेसब्री से ढूंढ रही हैं और उनसे जल्द दोबारा मिलने का इंतजार कर रही हैं।