Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में लगभग 14.33 करोड़ रुपये की लागत से बने टू-लेन ब्रिज का उद्घाटन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जंगल बेनी माधव में जीडीए द्वारा निर्मित एक कन्वेंशन सेंटर कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इसी दौरान उन्होंने 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
कल्याण मंडपम जरूरतमंद परिवारों को विवाह, तिलक और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यक्रम कम लागत पर आयोजित करने की सुविधा देगा। लोगों के लिए यह सामाजिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।
कल्याण मंडपम में भूतल पर बड़ा हॉल, किचन, स्टोर, चेंजिंग रूम और महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है।
आज जो भी गोरखपुर आता है, वह यहां के विकास को देखकर अचंभित और प्रफुल्लित होता है।
महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में आज ₹14 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित 2-लेन ब्रिज का उद्घाटन किया।
जनपद वासियों को हार्दिक बधाई। pic.twitter.com/FmegjY3WOo
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 5, 2026