Onam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों त्योहारों की बधाई देते हुए देश और दुनिया में शांति, एकता, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह पावन अवसर दुनियाभर में एकता और खुशी को बढ़ावा देगा। उन्होंने कामना की कि दया, करुणा और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा देशवासियों का मार्गदर्शन करती रहे।
वहीं, प्रधानमंत्री ने ओणम के अवसर पर भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुशियों और उल्लास से भरा यह रंगारंग त्योहार भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि ओणम का यह पर्व लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आए और समाज में एकता एवं समृद्धि की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की भी कामना की। प्रधानमंत्री के संदेश में दोनों त्योहारों के माध्यम से देश में भाईचारे, एकता, करुणा और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
ഏവർക്കും മനോഹരമായ ഓണം ആശംസിക്കുന്നു. ലോകമെമ്പാടും വലിയ ആവേശത്തോടെ ആഘോഷിക്കപ്പെടുന്ന ഊർജസ്വലമായ ഉത്സവമാണിത്.
ഈ ഉത്സവം സന്തോഷത്തിന്റെയും ഒത്തൊരുമയുടെയും സമൃദ്ധിയുടെയും മനോഭാവത്തിന് കൂടുതൽ കരുത്തുപകരട്ടെ.
Have a wonderful Onam. This is a vibrant festival that is being marked all… pic.twitter.com/nESTbJWyKP
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2026