Rakhi: रक्षाबंधन के पर्व से पहले जम्मू के दीवान देवी स्कूल की छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए खास राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बनाकर जवानों के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
दीवान देवी स्कूल की छात्रा मन्नत ने कहा, “हमने ये राखी उन सैनिकों के लिए बनाई है जो हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। हम उन्हें राखी बांधेंगे, ताकि उन्हें अपनी बहनों की कमी महसूस न हो।”
वहीं, स्कूल की एक अन्य छात्रा लक्षिता ने कहा, “हम आने वाले दिनों में सैनिकों को राखी बांधने जा रहे हैं। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।” छात्राओं और शिक्षकों की ये पहल जम्मू-कश्मीर के लोगों और भारतीय सैनिकों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है।
साथ ही, ये रक्षाबंधन के मूल संदेश सुरक्षा, प्रेम और एकता की खूबसूरत मिसाल भी पेश करती है।