Dolly Parton: न्यूयॉर्क की मशहूर ‘एम्पायर स्टेट बिल्डिंग’ को दिग्गज अमेरिकी कंट्री सिंगर डॉली पार्टन के सम्मान में गुलाबी रंग की लाइट से रोशन किया गया। डॉली पार्टन का कैंसर की वजह से 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके संगीत को श्रद्धांजलि देने के लिए इस गगनचुंबी इमारत को गुलाबी रंग की रोशनी से सजाया गया है। उनके हिट गाने “जोलिन” (Jolene), “9 टू 5” (9 to 5) और “आई विल ऑलवेज लव यू” (I Will Always Love You) है, जो कई पीढ़ियों तक लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं।
दिग्गज अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री डॉली पार्टन के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है। 80 वर्ष की उम्र में उनके निधन के बाद न्यूयॉर्क की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को गुलाबी रंग की रोशनी से रोशन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, डॉली पार्टन ने अपने दशकों लंबे करियर में संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज, गीत लेखन और शानदार मंचीय प्रस्तुति ने उन्हें अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने कंट्री म्यूजिक को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
संगीत की दुनिया में छोड़ी अमिट छाप
डॉली पार्टन ने बतौर गायिका और गीतकार कई यादगार गाने दिए। उनकी लोकप्रियता कई पीढ़ियों तक बनी रही। संगीत के अलावा उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में भी काम किया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके निधन पर दुनियाभर से प्रशंसकों और संगीत जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर उनके गीतों और करियर से जुड़ी यादें साझा की जा रही हैं।
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग ने दी श्रद्धांजलि
डॉली पार्टन के सम्मान में न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को गुलाबी रंग की रोशनी से जगमगाया गया। यह श्रद्धांजलि उनके लंबे और प्रभावशाली करियर तथा संगीत जगत में उनके योगदान को याद करने का प्रतीक बनी। डॉली पार्टन की विरासत उनके संगीत, गीतों और दुनियाभर में मौजूद करोड़ों प्रशंसकों के बीच लंबे समय तक जीवित रहेगी।