Virat kohli: KKR के खिलाफ विराट कोहली ने शतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया- सुनील गावस्कर

Virat kohli:  पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद शतक (105* रन, 60 गेंद) जड़ने के बाद गावस्कर ने कहा कि कोहली ने साबित कर दिया है कि पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है। कोहली ने मौजूदा आईपीएल में आलोचकों को चुप करा दिया है।

लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद दबाव में दिख रहे 37 वर्षीय कोहली ने नाबाद शतक जड़ते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को केकेआर पर छह विकेट से जीत दिलाई और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर कहा, “विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें लक्ष्य का पीछा करने का तरीका दूसरों से बेहतर पता है।”

गावस्कर ने कोहली की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे थे, तब कोहली ने साबित कर दिया कि वह अभी भी खेल में बने हुए हैं। उन्होंने शतक लगाकर आलोचकों को चुप करा दिया और ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने यह साबित कर दिया कि पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है।

उन्होंने कहा, ” कोहली टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं और 10 शतकों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।” गावस्कर ने केकेआर द्वारा कोहली का कैच छोड़ने को भी मैच का निर्णायक मोड़ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *