Virat kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बुधवार को वे टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
आरसीबी के इस दिग्गज खिलाड़ी को ये मील का पत्थर छूने के लिए 78 रनों की जरूरत थी। उन्होंने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में ये उपलब्धि हासिल की।
आरसीबी के पूर्व कप्तान इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 409 पारियों में 14,000 टी20 रन पूरे किए और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने ये कारनामा 423 पारियों में किया था।
भारतीय बल्लेबाजों में, रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 12,491 टी20 रन दर्ज हैं।