Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान

Smriti Mandhana: अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर के कप्तानी पद से हटने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। हरमनप्रीत ने गुवाहाटी में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार और स्मृति मंधाना के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी थी।

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त करता है।” बोर्ड ने कहा, ‘‘ स्मृति पिछले कई वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में रही हैं और तीनों प्रारूपों में टीम की प्रगति में उनकी अहम भूमिका रही है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव रखने वाली स्मृति ने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। उन्होंने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया था।’’

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘ स्मृति 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उनके पास कप्तानी के लिए पर्याप्त अनुभव है। अब वह टीम की कमान संभालते हुए भारतीय महिला क्रिकेट के नये दौर में टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी निभाएंगी’’ हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *