FIH Pro League: नीदरलैंड महिला हॉकी टीम की कप्तान पीन सैंडर्स ने FIH प्रो लीग में भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त गंवाने के बाद उन्होंने अपनी टीम से पूरे 60 मिनट तक अच्छी हॉकी खेलने का आह्वान किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया और FIH प्रो लीग के अपने घरेलू चरण का अंत जीत के साथ किया।
मैच के बाद नीदरलैंड टीम की कप्तान पीन सैंडर्स ने कहा कि टीम को सिर्फ 30 मिनट नहीं बल्कि पूरे 60 मिनट बेहतर खेल दिखाने की जरूरत हैं। उनके मुताबिक भारत के खिलाफ मुकाबले में हार की वजह ऐसा न कर पाना रही। पहले हाफ में दबदबा बनाने के बावजूद, नीदरलैंड दूसरे हाफ में अपनी लय बरकरार रखने में नाकाम रहा, जिससे भारत ने दमदार वापसी की और आखिरकार शूटआउट में मैच जीत लिया।
भारतीय महिला टीम को शूट आउट में मिली जीत के लिए बोनस अंक मिला जिससे टीम FIH प्रो लीग तालिका में सात मैच में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। इग्लैंड की टीम सात मैच में 16 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है।