Cricket: अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्स में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे

Cricket:  अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक होने वाली हांगकांग सिक्स सीरीज में आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

भारतीय टीम के अन्य सदस्य क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन हैं। शशांक को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं। इस टूर्नामेंट के मैचों में केवल छह खिलाड़ी भाग लेते हैं।

भुवनेश्वर के पास अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल का वर्षों का अनुभव है और वह नई गेंद से प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं, जबकि क्रुणाल पंड्या अदद ऑलराउंडर हैं।

नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाज हैं, जबकि शशांक सिंह और राहुल तेवतिया अच्छे फिनिशर हैं। नटराजन की तेज गेंदबाजी भी अंतर पैदा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *