Diljit Dosanjh: गायक दिलजीत दोसांझ ने भारत में ‘ऑरा टूर’ की तारीखों की घोषणा की

Diljit Dosanjh:  पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने ‘ऑरा टूर’ के लिए भारत में होने वाले शो की जगहों का ऐलान कर दिया है। वे देश के सात शहरों में परफॉर्म करेंगे। दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दिलजीत का पोस्टर था और उस पर शो की जगहों और तारीखों की जानकारी दी गई थी।

वे एक नवंबर को दिल्ली से अपने टूर की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद 15 नवंबर को इंदौर में, 21 नवंबर को अहमदाबाद में, 27 नवंबर को मुंबई में, 29 नवंबर को बेंगलुरू में और 5 दिसंबर को लखनऊ के नेशनल जंबोरी ग्राउंड में में कॉन्सर्ट करेंगे।

वे चंडीगढ़ में अपनी परफॉर्मेंस के साथ इसे खत्म करेंगे। ऑर्गनाइजर्स ने चंडीगढ़ में होने वाले कॉन्सर्ट की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है।

कैप्शन में लिखा था, “ऑरा इंडिया आ रहा है, प्री-सेल छह अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आईएसटी से शुरू होगी। पंजाबी आ गए ओये! क्या आपका शहर इस लिस्ट में है? एक नवंबर -दिल्ली, 15 नवंबर -इंदौर, 21 नवंबर -अहमदाबाद, 27 नवंबर -मुंबई, 29 नवंबर -बेंगलुरू, 5 दिसंबर -लखनऊ, चंडीगढ़ -तारीख अभी तय नहीं (टीबीए)।”

ये इवेंट बुकमायशो ने ऑर्गनाइज किया है। दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा टूर’ अप्रैल में वैंकूवर से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने नॉर्थ अमेरिका (अमेरिका और कनाडा), यूरोप (यूके सहित), ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) और अन्य जगहों पर परफॉर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *