Cricket: खिलाड़ी शुभमन गिल के अर्धशतक पर भारी पड़ी अभिषेक की तूफानी पारी

Cricket:  अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलकर शुभमन गिल के अर्धशतक की चमक फीकी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिससे अमृतसर सोर्मस ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में फाजिल्का फाल्कन्स पर चार विकेट से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

फाजिल्का फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाए। उसने 20 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान शुभमन गिल और प्रांशु प्रताप ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। गिल ने 35 गेंदों में 67 रन बनाए।

गिल के आउट होने के बाद प्रांशु (33 गेंदों में 40 रन) और सनवीर सिंह (21 गेंदों में 40 रन) ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अमृतसर सोर्मस ने शानदार शुरुआत की। अभिषेक और सहज धवन ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े।

अभिषेक ने ने 15 गेंदों में 49 रन की तेज पारी खेली। लेकिन अमृतसर ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवा दिए। इससे उसका स्कोर पांच विकेट पर 152 रन हो गया। राहुल कुमार ने हालांकि 35 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *