Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला को दो अन्य लोगों के साथ कथित वित्तीय विवाद में अपने ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इस वारदात की सूचना सोमवार सुबह करीब 5 बजे मिली थी।
पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कल्यानपुर थाना इलाके में विनीत मिनोचा नाम के एक दवा वितरक की हत्या कर दी गई है और पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। डीसीपी कासिम आबिदी ने बताया कि घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्य एकत्र किए गए, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति घर से बाहर निकलते नजर आए। उनमें से एक की पहचान विशाल गौतम के रूप में हुई, जो पहले करीब 12-13 वर्षों से पीड़ित के घर पर काम करता था।
उसे और उसके साथी राज किशोर को मंगलवार शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने विनीत की हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस के मुताबिक “पीड़ित की बहू शालू ने उन्हें पैसों का लालच देकर उसे मारने के लिए कहा था
पुलिस ने बताया कि “हत्या का मकसद आर्थिक लग रहा है क्योंकि महिला अपने ससुर से नाराज थी, क्योंकि वह कारोबार के मुनाफे का बड़ा हिस्सा खुद रख लेते थे और सभी खर्चों का हिसाब रखते थे।