Asian Games: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

Asian Games:  भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने नागोया में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए चीन को हराकर एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन को 238-234 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने इस उपलब्धि के दौरान दक्षिण कोरिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। चीन की टीम में वुनियर, यूए वांग और फांगयाओ वेई शामिल थीं जिन्होंने रजत पदक जीता। भारत ने यहां ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

दक्षिण कोरिया की पार्क जंगयून, पार्क येरीन और कांग योनसेओ की टीम ने चीनी ताइपे को हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *