Ujjain: उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराए जाने के प्रस्ताव को लेकर तनाव फैल गया। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ये मामला सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना से जुड़ा है। परियोजना के तहत मस्जिद का लगभग 11 फीट हिस्सा प्रभावित होने की बात सामने आई है।

मुस्लिम समुदाय के लोग पिछले कई दिनों से प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। खजूर वाली मस्जिद को गणेश चौक से जोड़ने वाली करीब 730 मीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने की योजना है। इस परियोजना की जद में धार्मिक स्थलों समेत कुल 272 निर्माण प्रभावित होने की बात कही गई है।

करीब 9.8 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *