Srinagar: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम हमले पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया

Srinagar: जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले पर चर्चा करने के वास्ते 28 अप्रैल को विधानसभा का एक-दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है।

उप- राज्यपाल ने आदेश में कहा, ‘‘मैं मनोज सिन्हा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का उप-राज्यपाल, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 18(1) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जम्मू में 28 अप्रैल सोमवार सुबह 10.30 बजे जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक आहूत करता हूं।’’
अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के वास्ते विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल ने उप-राज्यपाल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का परामर्श देने का बुधवार को फैसला किया था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में बुधवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *