Kia India: किआ इंडिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027 के लिए चार युवा बॉलकिड्स का चयन किया

Kia India: किआ इंडिया ने 24 और 25 अक्टूबर को दिल्ली के आर. के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल के बाद मेलबर्न में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चार युवा प्रतिभागियों को आधिकारिक ‘बॉलकिड्स’ के रूप में चुना है। इन ट्रायल में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से शॉर्टलिस्ट किए गए 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 24 प्रतिभागी मूल्यांकन के अंतिम चरण तक पहुंचे। उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी फुर्ती, तालमेल, फोकस, प्रतिक्रिया देने की क्षमता, बातचीत के कौशल और टीम वर्क के आधार पर किया गया।

भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने कहा कि इस पहल से चुने गए बच्चों को अपने रोल मॉडल को बहुत करीब से खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा और वो समझ पाएंगे कि खेल के शिखर तक पहुंचने के लिए क्या करना पड़ता है। बोपन्ना ने कहा, “मेलबर्न जाने और अपने रोल मॉडल को इतने करीब से खेलते हुए देखने के लिए चुने गए चारों बच्चों के लिए ये एक बेहतरीन मौका है। बच्चों के लिए ये समझने की एक शानदार पहल है कि खेल के शिखर तक पहुंचने के लिए क्या कुछ करना पड़ता है।”

किया इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि इस प्रोग्राम के जरिए युवा प्रतिभागी एक ग्रैंड स्लैम को सिर्फ दर्शक के तौर पर नहीं, बल्कि कोर्ट के पास से अनुभव कर सकेंगे। सूद ने कहा, “हम दो दशकों से भी ज्यादा समय से ऑस्ट्रेलियन ओपन से जुड़े हुए हैं। हमें इस प्रोग्राम को भारत लाने पर गर्व है, ताकि छोटे बच्चे सिर्फ दर्शक बनकर ही नहीं, बल्कि कोर्ट पर उतरकर ग्रैंड स्लैम का अनुभव ले सकें। इससे निश्चित रूप से उनके व्यक्तित्व को निखारने में मदद मिलेगी।”

चुने गए प्रतिभागियों में से संजना सिंह ने कहा कि वो इस टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर बहुत आभारी हैं। वहीं, नीव भंसाली ने टेनिस स्टार्स को इतने करीब से देखने के अनुभव को एक सपने के सच होने जैसा बताया। भंसाली ने कहा, “ये एक कड़ा मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए चुने जाने पर मैं बहुत उत्साहित हूं।” चुने गए प्रतिभागियों को मेलबर्न में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के स्तर और उसकी तीव्रता को अनुभव करने का मौका मिलेगा। किआ 24 साल से भी ज्यादा समय से ऑस्ट्रेलियन ओपन से जुड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *