Rajiv Gandhi: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Rajiv Gandhi:  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज यानी 21 मई को पुण्यतिथि है, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली के ‘वीर भूमि’ जाकर उनकी समाधि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा।

इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।’

दिल्ली में स्थित उनकी समाधि ‘वीर भूमि’ पर आज सुबह एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। यहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पहुंचकर उन्हें नमन किया और समाधि पर फूल चढ़ाए। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *