NEET Protest: नीट (NEET) पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर आज राजस्थान सहित कई राज्यों में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया, राजस्थान में कांग्रेस ने जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के घेराव का ऐलान किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए।
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक मार्च निकाला और फिर बीजेपी कार्यालय की ओर प्रस्थान किया, इस प्रदर्शन में नेता और कई विधायक भी शामिल हुए।
राज्यों में विरोध प्रदर्शन
इसके साथ ही हरियाणा के सिरसा और पानीपत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के संभल और हरियाणा के सोनीपत में भी महंगाई और पेपर लीक के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किए गए।
कांग्रेस की प्रमुख मांगें NTA को भंग करने की मांग, NEET पेपर लीक की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच ,दोषियों के खिलाफ कड़ी और उदाहरणात्मक कार्रवाई ,प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून कांग्रेस का कहना है कि देश में संगठित “पेपर लीक माफिया” सक्रिय है, जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
महंगाई का असर हर वर्ग पर कांग्रेस का दावा है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर—परिवहन ,कृषि ,उद्योग ,रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है। खाद्यान्न, सब्जियां, दूध, दवाइयां और निर्माण सामग्री तक महंगी हो चुकी हैं, जिससे आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है।
किसानों पर बढ़ा बोझ
डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों की लागत में इजाफा हुआ है। ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और हार्वेस्टर जैसे उपकरणों के संचालन में खर्च बढ़ने से किसानों की आय पर दबाव बढ़ रहा है।
सरकार पर आरोप और राष्ट्रपति से मांग
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। सोनीपत जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से मांग की है कि—पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच हो ,दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ,परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए साथ ही ईंधन की कीमतों में कमी और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की गई।