Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्‍तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar Cabinet: बिहार में मंत्री मंडल का विस्तार किया जा रहा है, इसमें कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे।

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. कैबिनेट के शपथ समारोह के लिए पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगाए गए, जिनमें ‘विकसित भारत, विकसित बिहार’ का संदेश दिख रहा है.

कई नेताओं ने एक साथ ली शपथ-

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट का विस्तार किया गया है, शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। गांधी मैदान में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके अलावा विजय सिन्हा, लेसी सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

श्रवण कुमार, दिलीप जायसवाल, और लेशी सिंह ने एक साथ शपथ ली। वहीं भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष सुमन और रमा निषाद ने भी एक साथ मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर प्रसाद और इंजीनियर शैलेंद्र भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए। इसके अलावा प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में रत्नेश सादा, शैलेंद्र उर्फ बुलो मंडल, शीला कुमारी मंडल, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेंद्र रौशन ने भी शपथ ली।

बता दें कि पिछले महीने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के नेतृत्व में बिहार में पहली बार सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ जदयू के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उप मुख्यमंत्री बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *