Assam: हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण को सौंपा इस्तीफा

Assam:  असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आज अपने मंत्रिपरिषद के साथ पद से इस्तीफा दे दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, सरमा ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना और मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि, नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण तक हिमंत बिस्व सरमा को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया गया है।

हिमंत ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम की नई सरकार के गठन का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *