Telangana: तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले में पानीपुरी खाने के बाद 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला थंगल्लापल्ली मंडल के केसीआर नगर कॉलोनी का है, जहां फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में एक ठेला विक्रेता पानीपुरी बेचने आया था। बच्चों और उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने उससे पानीपुरी खरीदी और खाई। इसके कुछ ही समय बाद करीब 15 बच्चों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। परिजन उन्हें तुरंत राजन्ना सिरसिल्ला के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
थंगल्लापल्ली पुलिस ने बताया कि बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलने के बाद पानीपुरी विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
घटना के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी थी और प्रभावित क्षेत्र से पानी के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए थे। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित इलाके को पानी उपलब्ध कराने वाली टंकी से छह वार्डों में जलापूर्ति होती है।
जल जीवन मिशन के अधिकारी संचित धेमरी ने बताया था कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर नमूने एकत्र किए गए। वहीं, जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक भर्ती किए गए अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर थी और कोई भी मामला गंभीर नहीं था। लगभग 5 से 11 वर्ष आयु वर्ग के 10 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया था।