Rihanna: रिहाना ने अंबानी परिवार संग की पूजा, फूलों से खेली होली देखें तस्वीरें

Rihanna: पॉप स्टार और सिंगर रिहाना इन दिनों भारत में हैं, वो हाल ही में अंबानी परिवार के घर लंच पर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. ग्लोबल आइकॉन रिहाना और उनके साथ कुछ मेहमान अंबानी परिवार के घर लंच के लिए पहुंचे। इस मौके पर ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी ने रिहाना का स्वागत किया। यह मुलाकात काफी खास रही।

Rihanna

 

अंबानी परिवार के साथ को रिहाना ने भी खूब एंज्वॉय किया, वह भारतीय संस्कृति और सभ्यता से काफी प्रभावित हुईं। वह अपने प्रसिद्ध कॉस्मेटिक ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ (Fenty Beauty) के आधिकारिक लॉन्च के सिलसिले में भारत आई थीं

Rihanna

 

रिहाना ने मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की. इस दौरान वो भक्ति में लीन नजर आईं, भगवान की आरती करने के बाद रिहाना ने अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली। इस पल का उन्होंने भरपूर आनंद लिया।  ईशा अंबानी के साथ खासकर रिहाना ने जबरदस्त तरीके से फूलों की होली खेली

 

रिहाना ने ईशा अंबानी के साथ मिलकर खूब डांस भी किया, सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें रिहाना अंबानी परिवार के साथ मस्ती करती दिख रही हैं.

ईशा अंबानी ने रिहाना को एक कीमती उपहार भी दिया, जिसे पाकर अमेरिकी सिंगर काफी खुश दिखीं, पॉप स्टार का ब्रांड भारत में रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा के साथ-साथ वैश्विक रिटेलर सेफोरा के माध्यम से उपलब्ध होगा।
बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के जामनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने भारत आई थीं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *