Rakhi: रक्षाबंधन पास आ चुका है, देश के कई बाजारों की रौनक बढ़ गई है, दुकानों में रंग-बिरंगी राखियां सजी हुई हैं। खरीदारों के पास पसंदीदा राखी चुनने के लिए विकल्पों की भरमार है।
बाजार में सादे धागों से लेकर मोतियों और सजावटी पत्थरों से सजी शानदार राखियां हैं, हर खरीदार अपनी पसंद की राखी चुन रहा है। बच्चों के लिए खास डिजाइन के रंग-बिरंगे विकल्प हैं। इनमें स्पाइडर-मैन जैसे लोकप्रिय किरदारों वाले ट्रेंडी डिजाइन भी हैं।
राखी का बाजार मजबूत बना हुआ है। कुछ दुकान बिक्री बढ़ाने के लिए आकर्षक छूट की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि, दुकानदारों को ये भी डर है कि भारी बारिश से ग्राहकों की संख्या कम हो सकती है।
रक्षाबंधन मनाने के लिए लोग 28 अगस्त का इंतजार कर रहे हैं। ये भाई-बहनों के बीच स्नेह और अटूट बंधन का त्योहार है। राखी विक्रेता इसी बंधन की बदौलत अच्छी आमदनी की उम्मीद कर रहे हैं।